Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रंग पंचमी पर आज बरसेगा रंग गुलाल, निकलेगा जुलूस,हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने की शामिल होने की अपील

0 326

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। रंगों से भरा रंगारंग रंग पंचमी का त्यौहार परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, रंग पंचमी पर्व के उपलक्ष में श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में नगर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से 11:00 बजे से रंग पंचमी का जुलूस निकाला जाएगा जो कि सागर मार्ग, मुखर्जी नगर चौराहा होते हुए सागर भोपाल तिराहा,रामलीला गेट होकर स्थानीय महामाया चौक पर जाकर समाप्त होगा। रंग पंचमी का त्यौहार उत्साह के वातावरण में धूमधाम से मनाए जाने के लिए हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं रंग पंचमी के जुलूस में डीजे, ढोल नगाड़े, राई नृत्य, फागुन माह के मनभावन गीतों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए सभी सनातन धर्म प्रेमी शामिल होंगे। रंग पंचमी के मौके पर आज मंगलवार को निकलने वाले जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में सभी सनातन धर्म प्रेमियों से शामिल होने श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पति राम प्रजापति एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा की गई है। उन्होंने नगर के सभी धर्म प्रेमी जन, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, शहर के समस्त व्यापारी गण, सभी धर्म प्रेमियों, सभी सनातन धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सभी कार्यकर्ताओं से रंग पंचमी के जुलूस में ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811