Let’s travel together.

जनदर्शन बिलासपुर: नल जल योजना का काम अधूरा हो रही परेशानी स्कूल में एक ही शिक्षक 225 बच्चे

91

बिलासपुरनल जल योजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य अब तक अधू है। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है।

एडीएम आरए कुरुवंशी ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, आवास सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए। इस पर आवश्यक जांच के बाद निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

गांव डिंडोल के ग्रामीणों ने गांव में प्रधानमंत्री नल जल योजना का कार्य 10 माह से अधिक समय से चल रहा है और अभी तक कार्य अधूरा है। अधूरे निर्माण कार्य से बरसात में ग्रामवासियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को देखते हुए और पानी की समस्या को दूर करने के लिए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आग्रह किया।

इस पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिए गए। ग्राम सकरी के सारधा ने अरपा भैंसाझार परियोजना के मुख्य नहर निर्माण के लिए बिना सूचना के नहर निर्माण बनाये जाने की शिकायत करते हुए शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। उनकी समस्या के निराकरण के लिए एसडीएम कोटा को निर्देशित किया गया।

मस्तूरी ब्लाक की ग्राम पंचायत अमलडीहा की सरपंच राजकुमारी चौहान ने बताया कि गांव के स्कूल में केवल एक ही शिक्षक है और 225 बच्चे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्कूल के लिए शिक्षक दिलाने की मांग की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811