Let’s travel together.

जर्जर स्कूल भवन में जानजोखिम मेंडालकर पढ़ रहें बच्चे

0 299

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नरखेड़ा के गांव खेड़ा में स्कूल भवन की  हालत बहुत खराब है। इसको लेकर खेड़ा गांव के लोगों ने कई बार मंत्री से लेकर जन प्रतिनिधि तक इसकी शिकायत की मगर आज तक उनकी समस्या का हल नहीं हो सका है। इस समय खेड़ा गांव का स्कूल भवन जर्जर स्थिति में है जिसमें बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर रोज पढ़ते हैं।

बच्चे तीन सेक्शन में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं प्राथमिक स्कूल भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है पढ़ाने वाले टीचर ने कई बार स्कूल भवन की स्थिति खराब होने पर ऊपर के अधिकारियों को सूचित किया है इसके बावजूद भी अधिकारियों ने खेड़ा गांव के स्कूल भवन की मरम्मत और देखरेख नहीं की इस बात का पता सांची के नायब तहसीलदार नियति साहू को पता चला तो उन्होंने घटनास्थल पर जाकर स्कूल भवन का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद में स्कूल ग्रामीणों के घर में लगाने को कहा और प्राथमिक भवन बनाने की स्वीकृति दिलाने का भी आश्वासन दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811