Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कैंट थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक को किया गिरफ्तार

0 50

 

आरोपी के कब्जे से 45 हजार कीमत का 03 किलोग्राम गांजा बरामद

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीएसपी गुना श्रीमती श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत सिंह मावई द्वारा नशा तस्कर पर कार्यवाही हेतु थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना की गई, पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही बाईपास रोड चिंताहरण मंदिर के आगे पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति अपने पास सफेद रंग का एक प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस टीम द्वारा जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवराज पुत्र रघुवीर सिंह मीना उम्र 45 साल निवासी ग्राम घोरलाखेडी, थाना कुंभराज का होना बताया। जिसके पास मिले कट्टे को पुलिस द्वारा चेक करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ 03 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी के पास से मिले 13 किलोग्राम कीमती करीबन 45 हजार रुपये को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी शिवराज मीना को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध थाना कैंट में अप.क्र.581/ 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत सिंह मावई, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक विपिन ओझा, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड, आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक विनोद धाकड, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक अरविन्द यादव की सराहनीय भूमिका रही हैं। इस टीम को गुना पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर द्वारा नगद पुरूष्कार से पुरूपत किया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811