Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जनपद पंचायत अध्यक्ष और भाजपा मंडल  हितग्राहियों को वितरित किए पीवीसी आयुष्मान कार्ड

0 53

 

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक के द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।


इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण मप्र की धरती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी मरीज धन के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पात्र हितग्राही मरीज चिन्हांकित निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जहां अनेक प्रकार की जांच और इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सोनी, जय बाबू जैन, लखन चंदेल,ओंकार शर्मा, संजू बनारसी, हरिओम शर्मा, सिद्धार्थ समैया, सहित अधिकारी, चिकित्सक तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811