Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY::राशिफल सोमवार 26 जून 2023

0 46

मेष राशि – इस राशि के जातक आज का दिन मस्ती से भरा रहेगा। आज आपके लिए धन के नए स्रोत बनेंगे।सरकारी कामों  से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। आज जातक के चंचल स्वभाव के कारण नुकसान भी संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव जातक के लिए लाभप्रद होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस यात्रा संभव है।

वृष राशि – इस राशि के जातक आज गलतियों से सीखने का दिन है। अपने  पुराने सम्बन्धों से आज आपको लाभ मिलेगा। आज ऑफिस में काम की गति तेज रहेगी।। आपको पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपका आध्यात्मिकत़ा की ओर झुकाव होने से  मन शान्त रहेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान की प्राप्ति होगी।जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते है।

मिथुन राशि – इस राशि के जातक आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। आज आपकी मां को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अगर आज  लेन-देन करना है तो रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादुई एहसास  इसकी ख़ूबसूरती बढा देंगा। आप जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

कर्क राशि – इस राशि के जातक के लिए आज खास रहेगा। आपके दोस्तों का नेचर सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। माता-पिता आपकी बात को ग़लत तरह से समझेंगे, शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह राशि – इस राशि के  जातक आज सितारे चमकेंगे। आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। आप अपने ज़िद्दी स्वभाव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। नहीं तो आपके और आपके किसी नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपके वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना होगा।

कन्या राशि – इस राशि के जातक आपके लिए बढिया है। आज सामाजिक मेलजोल  को ज्यादा  प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आप उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएं तो काफ़ी काम किया जा सकता है।

तुला राशि – इस राशि के जातक आज माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आज प्रेम में रोमांस आनंददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो  ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक किसी भी स्थिति में फंसने पर घबराएं नहीं।खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह खराब परिस्थितियां आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर ख़ुशनुमा बना देगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है।

धनु राशि – इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला  प्रभाव वाला दिन रहेगा।आज आप करियर को लेकर साहसिक फैसले लेंगे। छोटे भाई-बहनों को कष्ट होगा। क्रोध से दूर रहने का प्रयास करें। टूर-ट्रैवल्स के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ के काम मिल सकते हैं। चालाकी से बिगड़ने वाली बातों को सम्भालेंगे।आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएं।

मकर राशि – इस राशि के जातक के लिए आज के दिन  उलझने बढ़ेंगे।  आज शाम के समय घर में तनाव का माहौल हो सकता है। आग-पानी से बचकर रहें, सावधान रहें। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, बच्चों को उपहार देंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे।दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी। सफेद कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा पहने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि – आज इस राशि के जातक लोग आपकी मदद करने से पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को सफलता से पूरा करेंगे। जीवनसाथी को सेहत से परेशानी रहेगी। जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। नौकरी व बिजनेस में सफलता के योग है। प्रेम इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस लव में भी फंस सकते हैं, संभलकर रहें। आपके काम के लिए लोग दूर दूर तक पहचानेंगे।

मीन राशि –  इस राशि के जातक आज का दिन इस राशि के जातक भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। कान दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। शाम के समय किसी को कर्ज देने से बचें।दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811