Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नरखेड़ा गांव में रहने बाली होनहार छात्रा सावित्री लोधी का नीट में सिलेक्शन

0 318

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के  ग्राम पंचायत नरखेड़ा मैं रहने वाले किशन लाल लोधी की पुत्री सावित्री लोधी ने नीट की परीक्षा दी थी सावित्री लोधी का एमबीबीएस सिलेक्शन हो गया बता दें कि सावित्री लोधी शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में होनार छात्र थी उसने 12वीं क्लास में 88 परसेंट लाकर दीवानगंज स्कूल का नाम रोशन किया था इसके बाद सावित्री लोधी ने नीट का एग्जाम दिया मगर पहली साल में सिलेक्शन नहीं हुआ सावित्री लोधी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और दूसरे साल में नीट की परीक्षा पास कर ली जबकि सावित्री लोधी के पिता का निधन 2 वर्ष पूर्व हो चुका है घर में दो भाई बहन हैं नीट की परीक्षा पास करने पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ और शिक्षकों ने सावित्री लोधी का सम्मान किया रही फिर मैंने और ज्यादा कोशिश की और दूसरे वर्ष में मेरा एमबीबीएस में सिलेक्शन हो गया।

आलोक संघ एवं लोधी महासभा रायसेन ने 31हजार की सहायता राशि भेंट की

होनहार छात्रा कु. सावित्री लोधी को आलोक संघ एवं लोधी महासभा रायसेन व अन्य साथियों ने 31हजार की सहायता राशि भेंट की सावित्री लोधी दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी पिछले साल नीट में उसका सिलेक्शन हुआ था कुमारी सावित्री लोधी के पिता का देहांत हो चुका है उक्त छात्रा के गांव पहुंचकर ग्राम स्वराज भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर राशि भेंट की इसके पूर्व सावित्री का उपस्थित अधिकारियों ने आलोक पट्टी , वेज, साल श्रीफल ,ट्रॉफी ,वीरांगना अवंती बाई की तस्वीर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि आलोक संघ की पहल पर आलोक परिवार, अभा लोधी, क्षत्रिय महासभा, जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी, डॉक्टर्स, शिक्षक, मातृशक्ति, व्यवसायि, कृषक बंधु, एवं अन्य महानुभाव ने आगे आकर सहयोग राशि प्रदान की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदोरिया, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री वर्षा लोधी ,प्रदेश महासचिव आलोक लोधी, रघुवीर सिंह भदौरिया ,जिला अध्यक्ष आलोक संधीर सिंह लोधी , नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि गुलशेर सिंह लोधी, जिला संरक्षण पन्ना लाल लोधी, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह लोधी ,सांची अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी एवं निरंजन सिंह लोधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811