Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया

0 76

आंगनवाडी कर्मियों को धमकाना बंद करें महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने कलेक्टर को ग्यापन देकर महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा आंगनबाडी कर्मियों को धमकाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्यापन के जरिए कलेक्टर महोदय को बताया गया कि जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं संविधान में मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग शासन प्रशासन तक पहुंचा रही हैं इसके लिए 4 मार्च को शांतिपूर्ण रैली निकालकर जिलाधीश महोदय को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ग्यापन दिया था, इन्हीं मांगों को लेकर 7 मार्च को भोपाल में भी प्रदर्शन किया गया, जहां सरकार ने इन्हें भोपाल में घुसने तक नहीं दिया। आंगनबाड़ीकर्मियों के आंदोलनात्मक कार्यक्रम के प्रति महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कल्पना तिवारीजी का रवैया बेहद आपत्तिजनक, तानाशाही पूर्ण एवं संविधान की बोलने के अधिकार की मूल भावना के खिलाफ है, कामगार कांग्रेस इसकी निंदा करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग करती है। डीपीओ महोदया का यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं माननीय सांसद नकुलथजी के संग्यान में भी आंगनबाडीकर्मी ले जा चुकी हैं।
कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने ग्यापन देते हुए कहा कि डीपीओ तिवारी मैडम 4 मार्च की रैली के बाद से आंगनबाडीकर्मियों से इस कदर खफा हैं कि वे परियोजनाओं में जाकर आंगनबाडी यूनियन के पदाधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर धमका रही हैं, उन्हें नौकरी छोडकर जहां ज्यादा वेतन मिलता है उस राज्य में चले जाने के लिए कह रही हैं। उन्होंने कहा कि डीपीओ ने सारी हदें पार करते हुए यहां तक कहा कि भोपाल जाना था तो बीएमएस के कार्यक्रम में जाना चाहिए था, इस तरह डीपीओ महोदया संगठन निर्माण की स्वतंत्रता को खत्म कर भाजपा के मजदूर संगठन बीएमएस से आंगनबाडी कर्मियों को जुडने के लिए दबाव डाल रही हैं, जो किसी भी अधिकारी को शोभा नहीं देता। ग्यापन के दौरान अभिषेक गुप्ता, आरिफ ठाकुर, मनोज धुर्वे, सूबेलाल धुर्वे, रोमी यादव, सुनील समीर, भगत उईके, सलमान खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811