Let’s travel together.
nagar parisad bareli

वास्तुशास्त्र के मुताबिक बनाएंगे अपने घर का मंदिर तो मिलेगी देवकृपा

11

 ग्वालियर। घर को बनाने के साथ लोग घर में मंदिर भी बनवाते हैं। लेकिन मंदिर बनाने में खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि मंदिर यदि घर में वास्तु के मुताबिक सही स्थान पर बन जाता है तो उसके सकारात्मक असर घर पर होते हैं और घर की प्रगति होती है। वास्तुशास्त्री हरिमोहन माहेश्वरी के मुताबिक घर में मंदिर बनाने में हमें सावधानी बरतनी चाहिए। तभी मंदिर का फल व देव कृपा मिलती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह होना चाहिए पूजा घर

– घर में पूजा स्थल उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।

– पूजा स्थल के बारे में एक बात का ख्याल अवश्य रूप से रखे की पूजा घर या पूजा स्थल के ऊपर गुम्बज या शीर्ष कभी न रखे।

– पूजा घर में भगवान की प्रतिमा स्थापित नहीं करनी चाहिए क्योंकि घर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति का ध्यान उस तरह से नहीं रखा जा सकता है जैसा की रखा जाना चाहिए।

– फटे हुए चित्र, खंडित मूर्ति, पूजा घर में बिलकुल नहीं होनी चाहिए।

– घर में कभी भी सीढियो के निचे पूजा घर नहीं बनाना चाहिए।

– मकान बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखे की टायलेट के बगल में पूजा घर नहीं हो।

इन बातों का भी रखें ध्यान

– पूजा घर में शिवालय नहीं होना चाहिए, आप चाहे तो शिवजी की मूर्ति अवश्य रख सकते है।

– घर के सामने क्या नही होना चाहिए ।

– घर के सामने कोई पेड़, नल, पानी की टंकी नहीं होना चाहिए, इनकी वजह से घर में पाजिटिविटी के आने में प्राब्लम होती है।

– घर के फ्रंट में अगर कोई फलदार पेड़ है तो उसे कभी सूखने न दे, अगर यह सुख रहा हो या फल नहीं दे रहा हो तो इससे घर के लोगों को संतानोत्पति की समस्या या बांझपन से जूझना पद सकता है।

– यदि घर की किसी दीवार पर पीपल उग जाये तो उसे पूजा करके हटाते हुए गमले में लगा देना चाहिए, पीपल को बृहस्पति गृह का करक मन जाता है।

– घर के ठीक सामने या बहार की साइट में छोटे फूलदार पौधे लगाना शुभ होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811