Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आदिवासियों की जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला:भर्दा चंदौरा पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल

0 109

 

ग्रामीणों से की चर्चा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने उठाया था मामला

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन तहसील अंतर्गत आने वाले वन ग्राम भर्दा चंदौरा में आदिवासियों की जमीन की रजिस्ट्री और नामातंरण किए जाने के मामले में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ग्रामीणों के बीच पहुंचे । उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि ग्राम भर्दा चंदौरा में आदिवासियों पट्टों की भोपाल के एक रसूखदार बिल्डर द्वारा राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत से जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण होने का मामला सामने आया था। जिस पर कलेक्टर ने जांच कमेटी भी बनाई थी।
पिछले दिनों रायसेन सर्किट हाउस आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रेसवार्ता में ग्राम भर्दा चंदौरा में आदिवासियों की जमीन की रजिस्ट्री व नामांतरण का मामला उठाया था ।और इस पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल से कहा था,जिसके चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष शपटेल ने ग्रामीणों से चर्चा की और जरूरी जानकारी हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811