Let’s travel together.

सिद्धारमैया के निवास के बाहर समर्थकों ने लगाया पोस्टर सीएम घोषित करने की मांग

97

कर्नाटक में कांग्रेस ने अभी सीएम का फैसला नहीं किया है, इससे पहले ही सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें ‘कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री’ बताया। कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी में सीएम को लेकर माथापची जारी है। पार्टी कार्यकर्ता भी दो खेमें में बंटे दिख रहे हैं, एक खेमा डीके शिवकुमार के साथ है तो दूसरा पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ। इस बीच कर्नाटक में सीएम को लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है।

डीके शिवकुमार के समर्थन में भी पोस्टर

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थकों ने भी बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाकर उनको राज्य का अगला ‘सीएम’ घोषित करने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि डीके शिवकुमार ने ही कांग्रेस को जीत दिलाने का काम किया है।

कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत

कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को कुल 224 सीटों में से 135 सीटों के साथ बहुमत मिला है। वहीं भाजपा केवल 66 सीटें ही जीत पाई है। जेडीएस को भी इस चुनाव में काफी नुकसान झेलना पड़ा है, पार्टी को 19 सीटें मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811