Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कृष्ण विवाह के साथ हुआ भागवत कथा का समापन, सैंकड़ों भक्त हुए शामिल

0 302

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के कृषि मंडी प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। कथा समापन के अवसर पर पूर्णाहुति हवन, पूजन एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा गया था। श्री मद भागवत कथा में पंडित देवेन्द्र भार्गव महाराज द्वारा कथा का वाचन किया गया। समापन अवसर पर श्री कृष्ण रुक्मणि का विवाह और सुदामा चरित्र के साथ सभी भक्तों ने कथा का आनंद लिया। इसी के साथ पूर्णाहुति और कथा का समापन हुआ। मुख्य यजमान स्वाति दीपक मीणा द्वारा कथा पूजन कर समाज कल्याण की प्रार्थना की गई। ये सात दिवसीय कथा 24 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर एक बजे से दोपहर चार बजे निरंतर चल रही थी। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में पंडित देवेंद्र भार्गव गंजबासौदा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा था।

कथा समापन के अवसर पर समिति के किशन मीणा, शेर सिंह राजपूत, बल्लभ दास अग्रवाल, रूप सिंह राजपूत, जगदीश सराठे, दीपक मीणा, प्रकाश मीणा व रातातलाई, बडनपुर, सुनारी, सलामतपुर, सुआखेड़ी, सुकासेन त्रिमूर्ति चौराहा, ढकना चपना, कटसारी, तिजालपुर, मेढ़की, रतनपुर, खामखेड़ा, बहेड़िया, बराईखास, बरौला, राजीवनगर, मुक्तापुर, सोजना, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, पुरा, मुल्लीखेड़ी, गाडरखेड़ी, कचनारिया, नरोदा, भोई कालोनी, कचनारिया, तिजालपुर, कटसारी सहित कई गाँव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811