Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अल्प प्रवास पर रायसेन पहुंचे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल

0 70

रायसेन। अल्प प्रवास पर रायसेन पहुंचे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल बोले भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने व्यापारियों एवं सरकार के बीच एक सेतू का काम किया है, व्यापारियों की समस्या सरकार तक पहुंचाएंगे।

व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ ने जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में व्यापारियों एवं सरकार के बीच एक सेतु का काम किया है। पिछले एक वर्ष में व्यापारियों की जो भी समस्याएं आईं, उनके जो भी सुझाव आए उन्हें सुलझाया गया है। यह बात आज अल्प समय के लिए रायसेन प्रवास पर आए भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कही।


भोपाल रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेश संयोजक के नाते पूरे प्रदेश के प्रवास पर हैं इसी के तहत आज वे रायसेन आए हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने व्यापारियों एवं सरकार के बीच एक सेतू का काम किया है। व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में प्रकोष्ठ ने महती भूमिका का निर्वहन किया है। आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितार्थ कई काम किए जा रहे हैं, जगह-जगह प्याऊ लगवाए जा रहे हैं, बाजार में पार्किंग व्यवस्था शौचालय व्यवस्था पर हमने विशेष ध्यान दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जल्द ही रायसेन में भी एक बड़ा सम्मेलन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811