Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अब सेटेलाइट के माध्यम से नरवाई जलाने की निगरानी

0 217

 

शिवलाल यादव रायसेन

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील निरन्तर की जा रही है। इसके बाद भी किसानों द्वारा नरवाई जलाएं जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। प्रदेश में अब नरवाई जलाने की घटनाओं की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से सीधे की जा रही है। जिसकी जानकारी भी ई-मेल तथा व्हाटसएप के माध्यम से जिलों को प्राप्त हो रही है।
कृषक नरवाई में आग लगाते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मप्र शासन पर्यावरण विभाग के नोटिफिकेशन तथा से पर्यावरण सुरक्षा के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अंतर्गत फसलों की कटाई के उपरांत फसल अवशेषों को खेतों में जलाए जाने को प्रतिबंधित किया गया है।
जिला कृषि विभाग ने बताया कि जिले में फसलों की कटाई में कम्बाईन हार्वेस्टर का चलन व्यापक रूप से होता है। कम्बाईन हार्वेस्टर से कटाई के उपरांत फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को देखते हुए, रबी की कटाई में कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम को लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है।
यदि कृषक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग नहीं करते है, तो उन्हें स्ट्रारीपर का उपयोग कर के फसल अवशेषों से भूसा प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके उपरांत भी यदि कृषक नरवाई में आग लगाते हैं तो उनके विरूद्ध पर्यावरण विभाग द्वारा नोटिफिकेशन अनुसार नरवाई में आग लगाने की घटनाओं को प्रतिबंधित करके दण्ड अधिरोपित करने का प्रावधान है।
पर्यावरण में प्रदूषण हो रहा…
नरवाई जलाने से पर्यावरण प्रदूषण, जनहानि, वन सम्पदा व अन्य प्रकार की हानियां होती है। साथ ही साथ भूमि में उपस्थित लाभदायक सूक्ष्म जीवांणु, कैंचुआ आदि नष्ट हो जाते है और भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। कृषक भाईयों से अपील की जाती है कि खेतों में नरवाई न जलाकर कर उसको रोटावेटर या प्लाऊ के माध्यम जुताई कर खेतो ंमें मिलाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811