Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अवगुणों को छोड़ने का प्रयास करते रहना ही जिंदा मनुष्य की पहचान है- धर्माधिकारी राजेंद्र

0 86

 

उदयपुरा रायसेन।श्री रामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा संचालित, नित्य, सत्संग, सेवा, सुमरन, मानस यात्रा, के ग्राम बीझा, पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा, ढोल नगाड़े से विद्वानों का स्वागत किया।

आयोजित सत्संग सभा में धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, द्वारा लंका कांड में अंगद रावण संवाद, पर व्याख्या करते हुए बताया कि संत कहते हैं चौदह लोग मुर्दे के समान हैं, जिनमें ,नित्य रोगी, निरंतर क्रोध युक्त रहने वाला, भगवान विष्णु से विमुख, वेद और संतों का विरोधी, अपना ही शरीर पोषण करने वाला, पराई निंदा करने वाला, और पाप की खान,( महान पापी) यह जीते ही मुर्दे के समान है, इसलिए हमें अवगुणों को निरंतर छोड़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।

सभा में संगीताचार्य हरिदत्त शास्त्री नर्मदा प्रसाद रामायणी, देवव्रत राजोरिया, आशीष शास्त्री, योगेश पांडे, कैलाश दुबे, ने सुंदर तम रोचक कथाएं प्रस्तुत की, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया, मंच संचालन चतुर नारायण रघुवंशी, द्वारा किया गया मानस ग्रंथ की मंगल आरती में ग्राम प्रतिनिधि बृजेंद्र कुमार मुकद्दम, समाजसेवी कौशल श्रीवास्तव, परसोत्तम अधिवक्ता, सर्जन सिंह कौरव, मधु पटेल ,गोविंद सिंह लोधी, अरुण उदैनिया, जनपद सदस्य देवेंद्र, रवि शंकर लोधी, जगदीश लोधी सरपंच, फूल सिंह धाकड़, लाल सिंह पवैया, गोविंद गुड्डा, यात्रा सह प्रभारी अमर सिंह लोधी, राजकिशोर कौरव, बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811