Let’s travel together.

जल जीवन मिशन:679 नल-जल योजनाओं में से 127 का काम पूरा,कहीं अधूरी तो कहीं घटिया टँकीयों का भी हुआ निर्माण

0 94

शिवलाल यादव

रायसेन।पीएचई विभाग द्वारा
जिले में जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजनाओं का बेहद धीमी गति से काम चल रहा है। इस योजना के तहत जिले में 32191.48 लाख रुपयों की लागत से 757 नलजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जिनमें 1 लाख 27 हजार 438 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन प्रस्तावित हैं। काम में लेटलतीफी के चलते जिले के ज्यादातर क्षेत्रों के रहवासी योजना के लाभ से वंचित हैं।


500 से ज्यादा नलजल योजनाएं अधूरी….
सिविल के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत 679 स्वीकृत नलजल योजनाओं में से अब तक केवल 127 योजनाओं का काम ही पूरा हो सका है। जबकि 346 अधूरी हैं। जबकि 133 योजनाओं का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है। इसी प्रकार मेकेनिकल के तहत किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में 78 स्वीकृत नलजल योजनाओं में से 52 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है।बताया जा रहा है विभाग के ठेकेदारों द्वारा ज्यादातर पानी की टँकीयों का घटिया निर्माण किया गया है।ग्रामीणजनों की शिकायतें मिली है कि इन नलजल योजनाओं की पाइप लाइनों व गुणवत्ताहीन बनीं पानी की टँकीयों की जांच होना चाहिए।लेकिन तमाम शिकवा शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की टीम एसी चैंबरों से बाहर मॉनिटरिंग करने जाना मुनासिब नहीं समझ रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811