Let’s travel together.
nagar parisad bareli

टोल बूथ पर आएदिन हो रहे विवाद:स्थानीय लोग बोले- लोकल के लोगों से भी टोल वसूल रहे लोग, अभद्रता का आरोप लगाया

0 54

 

शिवलाल यादव 
रायसेन।शहर के सागर रोड पर शहरी सीमा में फिर से नया टोल बूथ शुरू हुआ। शुरुआत के साथ ही टोल बूथ विवादों में घिर गया क्योंकि। टोलकर्मी लोकल गाड़ियों से भी टोल वसूल रहे है। इसी बात से नाराज गाड़ी मालिक सहित ड्राइवरों द्वारा टोल टैक्स बूथ के शुरू होते ही पहले दिन रोड पर अपने-अपने बाहर खड़े कर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि जब टोल नगर पालिका और शहरी क्षेत्र में है तो लोकल वाहनों से किस बात का टोल लिया जा रहा है।


इस बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टोलकर्मी और वाहन चालकों को समझाईश दी और बीच का रास्ता निकाल लिया। जिसमें तय हुआ कि 1 किलोमीटर के दायरे वाले वाहन मालिकों से टोल नहीं लिया जाएगा ।लेकिनफिर से समझाइश के बावजूद टोलकर्मियों द्वारा लोकल वाहन मालिकों से टोल की राशि वसूली की गई। लोगों ने टोल कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप भी लगाए। जिसके बाद शहर के सभी कमर्शियल वाहन चालक मालिक इकट्ठा हो गए और कोतवाली थाने पहुंचे।

थाना प्रभारी मनोज सिंह से टोलकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो उन्होंने कहा कि आवेदन दे दीजिए, देख लेंगे। इससे पहले भी वाहन चालक टोल बूथ से थाना प्रभारी को फोन लगाकर जानकारी देते थे तो उन्होंने कहा कि थाने में आकर आवेदन दे देना। यह टोल एमपीडीआरसी के तहत आता है, उनके अधिकारियों से बात कीजिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811