Let’s travel together.

फसलों पर मौसम की मार:अधिकारी नहीं पहुंचे सर्वे करने, किसान चिंतित

0 121

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक और बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज और आसपास के अन्य गांव में ओले के साथ जमकर बरसा पानी, बेमौसम बरसात और ओले से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ।बेमौसम बारिश और ओलों के गिरने का सिलसिला दो तीन बार रहा।जिससे किसान कर्जदार हो चुके हैं।किसानों ने कृषि मंत्री कमल पटेल राजस्व व परिवहन मंत्री गोंविन्द सिंह राजपूत रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री अरबिंद सिंह भदौरिया सहित कलेक्टर अरविंद दुबे से प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई गेंहू चना की फसल का सर्वे जल्द करवाकर उचित मुआवजा राशि


पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडर वास ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और जिला प्रशासन से मांग की है कि बेमौसम वर्षा ओले हवा पानी से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र सर्वे कराकर आरबीसी 6-4 के अंतर्गत किसानों को शीघ्र राहत राशि दी जाए। विगत 15 दिनों से किसी ना किसी गांव में ओले पानी हवा आंधी तूफान होता चला आ रहा है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है ।किसान व समाजसेवी राजेंद्र बाबू राय रज्जु भैय्या बके नेतृत्व में विगत दिनों ही मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रायसेन एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बेमौसम वर्षा ओलावृष्टि से हुई किसान की फसलों का नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की जा चुकी है ।परंतु अभी तक जिन किसानों का नुकसान हुआ है। उनको आरबीसी 6-4 के अंतर्गत राहत राशि नहीं की जा रही है।
बताया गया है कि तेज आंधी ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है ।लेकिन मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद भी अभी तक अधिकारी अनेक ग्रामों में सर्वे के लिए नहीं पहुंचे हैं जिससे किसान काफी चिंतित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811