Let’s travel together.
nagar parisad bareli

14 अप्रैल तक शुभ कार्य के लिए करना पड़ेगा इंतजार

0 509

22 फरवरी से मांगलिक कार्य बंद हो गए है। 14 अप्रैल के बाद ही शुभ मुहूर्त में विवाह आदि मांगलिक कार्य फिर शुरू होंगे। 20 फरवरी के बाद विवाह का पहला मुहूर्त 15 अप्रैल को है।

गुरु व शुक्र तारा अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य नहीं होंगे। सोमवार 21 फरवरी सुबह 8 बजकर 50 मिनट से गुरु वार्धक्य शरू होगा। गुरुवार 24 फरवरी सुबह 08 बजकर 50 मिनट पर गुरु तारा पश्चिम में अस्त होगा और अगले माह यानी 26 मार्च शनिवार शाम 06 बजकर 38 मिनट पर गुरु पूर्व में उदय होगा। विवाह एवं मांगलिक कार्यों के लिए गुरु और शुक्र तारा का उदय होना एवं शुभ मुहूर्त का होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

गुरु एवं शुक्र अस्त के इन दिनों में विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार, शपथ ग्रहण करना। शिलान्यास, व्रत उद्यापन, यगोपवीत संस्कार आदि शुभ मांगलिक कार्य करना पूर्णतः वर्जित है। गुरु और शुक्र तारा अस्त के दौरान बालक के जन्म लेने के बाद के सूतक आदि संस्कार, नामकरण, पूजन-हवन, गण्डमूल शांति, सगाई समेत भूमि, वाहन, ज्वेलरी आदि की खरीद-फरोख्त की जा सकती है। इस साल होलाष्‍टक 10 मार्च शुरू होगा जो 17 मार्च 2022 को खत्‍म होंगे। तब तक कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य सम्पन्न नहीं होंगे। सूर्य देव जब भी गुरु की राशि में गोचर करते हैं तभ भी शुभ व मांगलिक कार्यों में रोक लग जाती है। 14 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण भी एक माह शुभ कार्यों में रोक लग जाएगी। सूर्य का मीन गोचर में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य सम्पन्न नहीं करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811