Let’s travel together.

श्रीराम नवमी पर्व पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

0 47

विधायक रामपाल सिंह राजपूत हुए शामिल पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।


भगवान श्री राम, सीता माता, लक्षण श्री हनुमान जी महाराज की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा प्राचीन राम मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा के शुरू होने से पहले भगवान श्रीराम हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाने की वंदना की। गांधी चौराहा पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा शोभा यात्रा रथ पर सवार श्रीराम, सीता, लक्षण, हनुमान की झांकी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर बजरंग चौराहा पर पहुंची। जहां पर नागरिकों, बीजेपी कार्यकर्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने फुल वर्षा कर सभी लोगों का स्वागत किया। भगवान श्री राम की इस शोभा यात्रा के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा को झंडे, बैनरों से सजाया गया था। डीजे की आवाज पर लोग अखाड़े से प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

झंडे बैनरों से सजाया नगर

शोभा यात्रा के 2 दिन पहले नगर को भगवा झंडे बैनर और से सजाया गया था। पूरा नगर भगवा नजर आ रहा था। शोभायात्रा में विशेषकर भगवान श्री राम ,लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी के पात्र भी बनाए गए थे। जिन्हें रथ पर सवार किया गया था। बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना और फूल बरसाते नजर आए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811