Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल फोन व हथियार बरामद

27

पुलिस ने बीते चौबीस घंटों के दौरान विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए लूटपाट व वाहन चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3 स्कूटर, 4 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन, 2 किरच, 1 टोका, 1 दात, एक राड तथा एक सरिया बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से स्कूटर, मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन, 2 किरच, 1 टोका, 1 दात, एक राड तथा एक सरिया बरामद किया गया। एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान अंबाला के कच्चा बाजार स्थित घुमार मंडी निवासी राहुल कुमार, मुक्तसर साहिब की सादिक मंडी निवासी भूपिंदर सिंह, गांव दाद निवासी गुरदीप सिंह तथा दुगरी फेस-3 एलआईजी फ्लैट्स निवासी चरणजीत सिंह के रूप में हुई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य लोगों से लूटे गए मोबाइल फोन बेचने के लिए मोटरसाइकिल व स्कूटर पर सवार होकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ललतों चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान चारों को काबू कर लिया गया।

वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार

पुलिस की सीआईए-3 टीम ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2 मोटरसाकिल तथा दो स्कूटर बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान हैबोवाल स्थित भूरी वाला गुरुद्वारा के पास गली नंबर 4 निवासी अर्जुन सिंह सभ्रवाल के रूप में हुई। पुलिस ने गुप् सूख्चना के आधार पर फुलांवाल चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान उसे तब काबू किया, जब वो चोरी के बिना नंबर प्लेट स्पलेंडर मोटरसाइकिल को बेचने के लिए जा रहा था। उसकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छिपा कर रखे गए 3 और वाहन बरामद किए गए।

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए जा रहे दो बदमाशों को पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर पीबी10एचजे 5097 बरामद किया गया। उनके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 में केस दर्ज किया गया।

एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि उनकी पहचान न्यू जनता नगर निवासी सूरज कुमार तथा इंडस्ट्रियल एरिया ए स्थित लेबर कालोनी निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढोलेवाल चौक के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वो उक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर ही और जा रहे थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811