Let’s travel together.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव का रायपुर प्रवास: शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे

0 514

अपने स्कूल की सुरक्षा और अपनी सुरक्षा के प्रति बच्चों को बनाए जागरूक- श्री गर्ग

सुरेन्द्र जैन रायपुर

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव श्री मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.एड कॉलेज में चल रहे शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत् सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों से बात की। श्री गर्ग ने इस प्रशिक्षण को विद्यालयों की सुरक्षाके साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों को व्यक्तिगत् सुरक्षा के लिए भी जागरूक करने में महत्तवपूर्ण बताया। श्री गर्ग ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों में स्कूल आने पर सुरक्षा का भाव पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल बनाता है। पालको भी अपने बच्चों के सुरक्षा के प्रति निश्चिंत होते है, जिससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिती भी बढ़ती है। श्री गर्ग ने जीवन सुरक्षा के साथ ही बच्चों को गुड और बेड टच बताने, स्वच्छता और हाईजिन के प्रति भी जागरूक करने की सलाह दी। उन्होंने हेंड वाशिंग के तरीकों के साथ-साथ कोरोना से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों को बताने के लिए भी उपस्थित शिक्षकों को कहा। श्री गर्ग ने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों तथा उपायों को स्कूलों के दीवारों पर चित्रों तथा पोस्टरों के माध्यम से डिस्पले करने की भी सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा दिया जा रहा है। 150 विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी से 18 फरवरी तक चल रहा है। इस प्रशिक्षण में दो दिन व्यक्तिगत् सुरक्षा और तीन दिन शाला सुरक्षा पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न विकासखंडों से सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के शिक्षक भाग ले रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811