Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जीवन जीने की कला है चाणक्य की 9 अनमोल सीख

0 347

कौटिल्य नहीं होते तो राजा चंद्रगुप्त मौर्य इतने सफल नहीं हो सकते थे जितने वह जाने जाते हैं। कौटिल्य और कोई नहीं चाणक्य का ही दूसरा नाम है। चाणक्य की रीति-नीति और धर्म संबंधी व्याख्या इतनी गहरी और अचूक है कि हर किसी को जीवन जीने की सही राह दिखाती है। चाणक्य ने 9 ऐसी विलक्षण बातें बताई हैं जो कठिन राहों में आंखें खोल देने वाली है। आइए जानें चाणक्य की अनमोल सीख-

1. चाणक्य के अनुसार जो समय बीत गया, उसे याद कर पछताना बेकार है। अगर कोई गलती हुई भी है तो उससे सबक लेकर वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करना चाहिए।

2. जो धन बहुत मेहनत के बाद मिले, जिसके लिए अपने धर्म का त्याग करना पड़े, जिसके लिए शत्रुओं की खुशामद करनी पड़े उस धन का मोह नहीं करना चाहिए।

3. किसी काम को आरंभ करो तो 3 बातों का विशेष ध्यान रखो। पहला कि यह तुम क्यों करना चाहते हो? दूसरा इस काम का
नतीजा होगा? और क्या इसमें आपको सफलता मिलेगी?

4. सांप अगर विषैला नहीं है तो भी उसे फुफकारना नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि अगर उसने स्वयं को विषहीन सिद्ध कर दिया तो उसके प्राण संकट में पड़ जाएंगे। इसी तरह व्यक्ति को भी किसी को हानि नहीं पहुंचाना चाहिए पर अगर कोई कमजोर समझ कर आप पर हावी होने की कोशिश करें तो उसे यह अहसास दिला देना चाहिए कि आप स्वयं को लेकर सजग है और किंचित क्रोध या विरोध का प्रदर्शन कर ही देना चाहिए।

5. किसी वस्तु की सुगंध को फैलाने के लिए ठंडी बयार की जरूरत होती है, उसी तरह व्यक्ति के गुण या योग्यता भी मुंह से कहने की आवश्यकता नहीं वह स्वत : ही प्रसारित होते हैं सुगंध के समान। जिस तरह सुगंध को दबाकर नहीं रखा जा सकता उसी तरह अच्छे गुण भी दबकर नहीं रह सकते। ख्याति की मीठी बयार उसे मिल ही जाती है।

6. किसी के अधीन रहने से ज्यादा कष्टदायक किसी दूसरे के घर में रहना है।

7. जो मित्र सामने मीठी बातें करता है और पीठ पीछे आपके काम बिगाड़ने में लगा रहता है ऐसे मित्रों को त्यागने में ही भलाई है।

8. आत्मा से कमजोर और चरित्र से दुर्बल व्यक्ति से कभी भी दोस्ती न करें क्योंकि वह आप पर उस समय हमला कर सकता है जब आपका समय कमजोर हो या जिस समय आपको अंदाजा भी नहीं हो।

9. हजारों पशुओं के बीच भी बछड़ा अपनी माता के पास ही आ जाता है, वैसे ही आपके कर्मो के फल भी इस जगत में मौजूद होते हैं जिसे तुम्हें ढूंढना नहीं होता है वह बछड़े के समान पास आ ही जाता है। अत: चाणक्य सदैव अच्छे कर्म की सलाह देते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811