Let’s travel together.

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने झंडारोहण एवं महाआरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया।

55

पुष्कर के ब्रह्म घाट पर बैंड-बाजे-ढोल के साथ होली महोत्सव का आगाज किया गया। इस अवसर पर पुष्कर के सभी 52 घाटों को विशेष रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के त्यौहार राजस्थान की संस्कृति समृद्धि को सुशोभित करते हैं। जिससे राजस्थानियों के जीवन रंग एवं उत्साह से भरा होता है।

उन्होंने कहा कि हमारे लोकगीत एवं लोकनृत्य हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को दर्शाते हैं। राजस्थान के त्योहारों से राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा त्यौहार राजस्थान में मनाए जाते हैं। राजस्थान की पुष्कर की होली को अंतरराष्ट्रीय पटल पर आयाम देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

नाटक से मीराबाई के जीवन को दर्शाया

अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में महा आरती के बाद ब्रह्म वाटिका में धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के द्वारा नृत्य नाटिका मीरा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें मीराबाई के जीवन को दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति मैं रचे गए पदों तथा उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। साथ ही भक्ति पदों के प्रति तत्कालीन आमजन की दीवानगी को भी दर्शाया गया। कृष्ण भक्ति से हुए चमत्कारों की संगीतमय प्रस्तुति हुई।

शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने श्रोताओं को किया भाव विभोर
प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार विद्या शाह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, हमरी अटरिया पे आओ सांवरिया, मन लागो मेरो यार फकीरी में जैसे भजन प्रस्तुत किए। सूरदास जी के पद तुम चलो सबे मिल जाए खेलन होरी ने दर्शकों की आत्मा को भक्ति रंगों से सराबोर कर दिया।

ये रहे मौजूद

रूपिद्र सिंघ, जिला कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर देविका तोमर, वैभव शर्मा, रामावतार शर्मा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, नगर पालिका के अधिकारी अधिशासी बी एल मीणा एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया। वहीं, आज रविवार को होली महोत्सव के अंतर्गत पुष्कर में महाआरती पद्म गुलाबो का कालबालिया नृत्य एवं अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या का आयोजन होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811