Let’s travel together.

प्रशिक्षण केंद्र से चोर ले गए लाखों की सिलाई मशीन, कंप्यूटर और दस्तावेज

152

छत्तीसगढ़ : दुर्ग नगर निगम ने एक प्रशिक्षण केंद्र को दो साल पहले सील तो कर दिया, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा चोरों ने उठाया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के अंदर रखी लाखों रुपए की सिलाई मशीन और कंप्यूटर को पार कर दिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक मठपारा वार्ड 3 निवासी पूर्णिमा धर्मगुड़ी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उनके द्वारा दुर्ग के नयापारा रोड में निखलेश्वरानंद गुरुकुल स्कूल और निखिल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला था। दो साल पहले 16 जुलाई 2020 को दुर्ग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षण केंद्र को सील कर दिया था। इसके बाद से पूर्णिमा प्रशिक्षण केंद्र नहीं जा रही थी। निगम ने भी सील करने की कार्रवाई के बाद उस प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा चोरों ने उठा लिया। रेकी के बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखी सिलाई मशीन और कंप्यूटर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। बीते 8 फरवरी को पड़ोसी ने पूर्णिमा को चोरी के बारे में जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पूर्णिमा प्रशिक्षण केंद्र पहुंचीं। उन्होंने देखा कि वहां दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। चोरों ने अंदर से 20 सिलाई मशीन, 10 धागा और बटन का डिब्बा, स्कूल के दस्तावेज, तीन कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811