Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल रविवार 12 फरवरी2023

0 46

मेष राशि – दिन लाभपूर्ण है। परिवार के लोगों के सहयोग से आज लाभ की स्थिति बन रही है। किसी शुभ संदेश के आने से परिवार में उत्साह बढ़ेगा और मित्र भी इसमें आपका सहयोग करेंगे। आज आपको वाहन संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घर में आज किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है, आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अधिकारी मिलेंगे। आज आप व्यस्तता के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

वृषभ राशि– सलाह है कि आज अपने काम के लिए दूसरों के भरोसे न बैठें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए अपना काम खुद ही करें। इसे दूसरों के भरोसे न छोड़ें। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आपके व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अगर किसी से पैसों का लेन-देन करना है तो सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान को प्रगति की तरफ बढ़ता देख मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि-दिन आज लाभ में बीतेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन संतान की तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपका प्रेम जीवन सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा और आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति खरीदने में सफलता मिलेगी। राजनीति में काम करने वाले लोग फायदे में रहेंगे। उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि – दिन काफी अनुकूल हैं। अगर आप ज्यादा जोश दिखाएंगे तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपनी क्षमता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता होगी। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज भाई-बहनों के सहयोग से आपकी किसी पुरानी समस्या का अंत होगा, लेकिन बेवजह के खर्चों से बचें। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अभी समय ठीक नहीं है

सिंह राशि – दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक समस्याएं एक बार फिर सामने आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य रखना होगा, तभी आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में आज आपको सावधान रहना होगा। राजनीति से जुड़े लोग चाहे जो भी हों। उनके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होती नजर आ रही है और नए कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। पिता के मार्गदर्शन से आपके पारिवारिक व्यवसाय में फिर से वृद्धि होगी।

कन्या राशि – दिन बेहतर है। विदेश से जुड़ा काम करने जा रहे हैं तो उनके लिए आज अच्छी खबर आएगी। आपकी लव लाइफ में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपके व्यापार में लाभ होगा और निवेश से आपके धन में भी वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में एक दिन आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अटका हुआ धन प्राप्त कर पाएंगे।

तुला राशि – का दिन लाभपूर्ण होगा। आज के दिन आप परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिसमें आपका जीवनसाथी सहयोग करेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो भाग्य आपका साथ देगा और लाभदायक स्थितियां बनेंगी। आज आपको किसी भी तरह के संक्रमण से सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि -दिन अनुकूल है। आज के दिन आपको सुबह से ही शुभ समाचार मिलने लगेंगे। आज वही काम करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद है। अच्छा खाना खाने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके मित्रों और रिश्तेदारों के कारण घर में किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज संभलकर रहें, क्रोध से आप अपने रिश्ते टूटने की कगार पर आ सकते हैं। धन में वृद्धि के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम के समय किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं।

धनु राशि – दिन सकारात्‍मकता से भरा रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में शक्ति का एहसास होगा। एक के बाद एक मामले दूर होते जाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी बड़े व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं। आंखों की समस्या के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शादीशुदा जातकों को विवाह से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी और गुप्त शत्रु पर विजय मिलेगी। आज के दिन विद्यार्थियों के लिए किसी सम्मानित व्यक्ति से उपहार प्राप्त करना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन किसी नई प्रकार की शुरुआत वाला हो सकता है। दांपत्य जीवन में नई शुरुआत होगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी। आज आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और संतान को उन्नति की ओर बढ़ता देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज पड़ोसियों से कुछ अनबन हो सकती है। आपके जटिल कार्य भी आज वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से पूरे होंगे।

कुंभ राशि – दिन हर क्षेत्र में सकारात्‍मक परिणाम देने वाला रहेगा। पिता के सहयोग से अच्छा मुनाफ़ा होने की उम्मीद है और किसी महान व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत आज आपको सफलता दिलाएगी, लेकिन कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन में विवाद होने की आशंका है, इसलिए व्यर्थ के वाद-विवाद में समय और धन दोनों का नुकसान हो सकता है।

मीन राशि – दिन अच्‍छा है। अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा अपने बच्चों से करेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में आप पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग ले सकते हैं, जिससे कोई महत्‍वाकांक्षी योजना शुरू होगी। आज के दिन माता से किसी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है। आज के दिन अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें और किसी के साथ पैसे का लेन-देन न करें। जीवनसाथी के साथ आज रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापार में कार्यभार बढ़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811