Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दो यात्राएं…. पहली में योजनाओं का बखान दूसरी में महंगाई बेरोजगारी पर सवाल

0 52

 

शिवलाल यादव रायसेन

प्रदेश की शिवराज सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन विकास यात्रा निकाल रहा है। इन विकास यात्राओं में मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपाई बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कस्बों और गांव-गांव में निकाली जा रही इन विकास यात्राओं में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन और विकास कार्यों का जमकर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रांत व्यापी अभियान के तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की है। अभियान के जरिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि नेताओं पार्टी कार्यकर्ता देश प्रदेश में भर्ती कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी की समस्या और किसानों के साथ हो रहे नाइंसाफी को जनता के बीच बताकर भाजपा सरकार के कारनामों की पोल खोल रहे हैं।


विकास यात्रा भूमिपूजन लोकार्पण और योजनाओं की बात के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बालिकाओं के पैर पखारे….
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची विधानसभा सीट के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा और नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने ग्राम निनोद सरार दीवानगंज बेरखेड़ी से विकास यात्रा की शुरुआत की ।इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहवाल एसडीएम एल के खरे रायसेन विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने शासन की योजनाओं का जमकर बखान किया और भूमिपूजन लोकार्पण सहित स्कूलों की जनता द्वारा की गई शिकायत पर टीचरों की भी जमकर क्लास लगाई।वहीं लाड़ली बेटियों का स्वागत सम्मान करते हुए उनके चरण भी पखारे। इन विकास यात्राओं को अधिकारियों सहित भाजपा के नेताओं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संभाल रखा है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार का संकल्प गरीबों का कल्याण और उत्थान है गरीबों को शासन की हर एक कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाया जा रहा है ।लाडली बेटियों को अभिशाप से मुक्ति दिलाकर वरदान बनाते हुए उन्हें लखपति बना दिया गया है। गरीब मजदूरों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इतना ही विकास यात्राओं के दौरान उनको घर प्रवेश भी दिलाया जा रहा है। स्कूल में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने लापरवाह शिक्षकों को जमकर फटकारा ।वह बोले कि छात्रों की संख्या कम क्यों है ।इस पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए शिक्षकों के ऊलजलूल जवाब पर नाराज हुए और बोले कि कल स्कूल अगर बंद हो जाएगा तो आप भी प्राइवेट हो जाओगे। इसलिए अपनी जिम्मेदारी बहू भी निभाओ ।मोर्चा संभालते हुए जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा रेवाराम पप्पू अहिरवार ने संभालते हुए बोले शिक्षक शिक्षिकाएं मोटे वेतन सुविधाओं के मुताबिक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से न
निभाएं।माध्यमिक शाला कचनारिया का भी औचक निरीक्षण किया ।यहां शिक्षकों द्वारा बताया गया कि यहां 27 स्कूली बच्चे दर्ज है।कम छात्र संख्या होने पर टीचरों को जमकर फटकार भी लगाई। इस तरह स्कूलों में शासन की योजनाएं कितनी सटीक चल रही है इसकी विकास यात्राओं के दौरान पोल भी खुल रही है।


कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ना अभियान सिर पर सिलेंडर रखकर किया महंगाई का विरोध
जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेश सांची सहित रायसेन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रायसेन शहर के वार्ड 18 से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की इस दौरान बरेली के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ब्लॉक कांग्रेस रायसेन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कांग्रेसियों ने सिर पर सिलेंडर रखकर कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया ।वह बोले वर्तमान में इस महंगाई डायन ने तो आम जनों को चिंता में डाल दिया है। केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की शिवराज सरकार महंगाई पर रोक लगाने में हमेशा भाषण बाजी करने की कोशिश करती है।

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला , डॉ जीसी गौतम ने दीवानगंज बेरखेड़ी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ जीसी गौतम और प्रभात चावला ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी ने तो परेशान करके रख दिया है। ना तो युवाओं को नौकरी मिल रही है और ना ही कमरतोड़ महंगाई से लोगों को मुक्ति। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शिक्षित बेरोजगारों को भी नौकरी मिलना दूर की कौड़ी साबित हो रही है। महंगाई से गृहणियों का घर के बजट को प्रभावित करके रख दिया है। प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान भटकाकर विकास यात्रा निकाल रही है ।इससे सरकारी दफ्तर सुने हो गए हैं। लोगों के कामकाज ठप पड़े हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811