चोपड़ा बालाजी मंदिर पर हुई समाज की बैठक में लिया गया सर्वसम्मति के साथ निर्णय
सी एल गौर रायसेन
आगामी 19 फरवरी रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाए जाने को लेकर रायसेन युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं की बैठक शहर के भोपाल मार्ग स्थित चोपड़ा बालाजी मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें उत्साह के साथ समाज के सैकड़ों युवाओं ने भागीदारी निभाते हुए बैठक में भाग लिया । इस अवसर पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षक नारायण सिंह गौर, एवं रवि चौधरी तथा मुन्ना पटेल की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस अवसर पर युवा कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए एकजुटता का शानदार परिचय दिया एवं बैठक में निर्णय लिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में चोपड़ा बालाजी मंदिर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली भगवाध्वज पताका फहराते हुए जय शिवाजी, जय सरदार, जय कुर्मी समाज के जयकारों के साथ निकाली जाएगी, रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वरूप में बालिकाएं रथ पर सवार होकर चलेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि रायसेन शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी ज्यादा से ज्यादा समाज के लोग उक्त वाहन रैली में शामिल हो इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें 20 सदस्य शामिल किए गए हैं जो कि शहर में एवं आसपास के गांव में निवास करने वाली कुर्मी समाज के घर घर जाकर उनसे संपर्क कर वाहन रैली में शामिल होने की अपील करेंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित किए जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में कुर्मी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ प्रदेश के पदाधिकारी एवं मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को आमंत्रित कर बुलाने का निर्णय भी सर्वसम्मति के साथ लिया गया, आयोजित बैठक में कुर्मी क्षत्रिय समाज के गोविंद गौर, गणेश राम गोर, रवि चौधरी, मुन्ना पटेल,नितेश पटेल,मनोज गौर, रामबाबू पटेल, बदामी पटेल, सीएल गौर, वीरेंद्र वर्मा, मुन्ना लाल गौर, रणजीत गौर, दौलतराम गौर, दीवान गौर, हितेश गौर, छोटेलाल गौर, खेमचंद गौर, हेमराज गौर, रामसिंह गौर, सोनू गौर, वीरेंद्र पटेल, लक्ष्मी नारायण गौर, मनीष गौर, संजय गौर, कमलेश गौर सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा साथी मोजूद रहे।