Let’s travel together.

लता मंगेशकर जी की प्रथम पुण्यतिथी पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम “दिल तो पागल है” संपन्न

0 261

अमलनेर-(जलगांव) । भारत रत्न कोकिला कंठी लता मंगेशकर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लता दीदी के प्रशंसकों द्वारा उनके संगीतबद्ध सदाबहार गीतों को अपनी आवाज में गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दाभाड़े कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में लता दीदी के एकल एवम रफी साहब , किशोर कुमार, मुकेश जी के साथ गाए सुपरहिट गीत ये शमा समा है प्यार का,रहे न रहे हम महका करेगें, तुम्ही मेरी मंजिल तुम ही मेरी पूजा, मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी, दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन, इक प्यार का नगमा है, आजा सनम मधुर चांदनी में, यूं ही तुम मुझसे बात करती हो, अगर तुम न होते, दिल दीवाना बिन सजना के जैसे कई गीतों को अमलनेर के सुप्रसिद्ध गायक संजय अहिरे, शुभांगी खंडाले, साधना पाटिल एवं सेंट्रल बैंक अमलनेर के अधिकारी सुनील सोन्हिया , दयाकृष्ण सनवाल, ने अपनी आवाज का जामा पहनाया।

इस अवसर पर अमलनेर के संगीत प्रेमी, भाऊ साहेब देशमुख, , चारू सनवाल, रविंद्र सिंह खंडाले दिलीप सोनवाने, रमन कवड़े, भूषण सोनवाने,अशोक शर्मा, उमेश पाटिल, किशोर धनगर प्रकाश भावसार, दीपक भावसार आदि उपस्थित थे , दया कृष्ण सनवाल ने लता जी की संगीत यात्रा पर प्रकाश डाला वहीं संजय अहिरे ने सभी संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन सुनील सोन्हिया ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811