Let’s travel together.

पुलिस अधीक्षक ने इंडो नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

110

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती सुश्री प्राची सिंह ने थाना मल्हीपुर व सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व एस0एस0बी0 के जवानों के साथ भरथा रोशनगढ़, राजपुर मोड़, ताल बघौड़ा, सुईया बॉर्डर आदि राष्ट्र नेपाल बॉर्डर से सटे क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी व संदिग्ध गतिविधियों को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की लगातार चेकिंग करते रहने हेतु एसएसबी टीम एवं थाना प्रभारी मल्हीपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर सटे हुए गांवों में निरंतर गश्त करते हुए असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं आम जनमानस से मधुर संबंध बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811