Let’s travel together.

छात्रों की सेहत के बारे में अनूठी पहल,गौर महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

0 77

भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज छात्रों और शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । इसका शुभारंभ प्राचार्य श्री संजय जैन ने किया । शिविर का आयोजन महाविद्यालय के क्लिनिकल न्यूट्रीशन विभाग की ओर से किया गया ।


महाविद्यालय की एक विज्ञप्ति में क्लिनिकल न्यूट्रीशन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीता बादल ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों तथा प्राध्यापकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए । डॉक्टर बादल ने बताया कि पिछले दो दशक से विभाग छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर एक अनूठा अभियान संचालित कर रहा है । इसके तहत एक एक छात्र का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और उसकी जांच की रिपोर्ट्स के आधार पर उनको परामर्श दिए जाते हैं ।
आज के शिविर में भोपाल के सिटी मल्टी स्पेशियल्टी हॉस्पिटल और यू एस पैथोलॉजी और केयर पैथोलॉजी की तरफ़ से यह निशुल्क परीक्षण किए गए । संपूर्ण रक्त परीक्षण के दौरान नमूने लिए गए और उनके वज़न , कद तथा पोषण की स्थितियों की पहचान की गई । छात्रों के इस परीक्षण के बाद उनको व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा । स्वास्थ्य परीक्षण अभियान का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है। महाविद्यालय की ओर से इस अभियान में सहयोग देने के लिए दोनों चिकित्सा संस्थानों का आभार प्रकट किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811