Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बस्ती में खेल महाकुंभ का आगाज, पीएम बोले- जवान अब खेल की ओर देखने लगे हैं.. कहा- मेरे युवा खिलाड़ियों आपको देश का नाम रोशन करना है

19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का बुधवार को वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम ने कहा, हमारे देश के जवान अब खेल की ओर देखने लगे हैं। अब मेरे युवा खिलाड़ियों आपको बस देश का नाम रोशन करना है।

खेल से युवा केवल फिट ही नहीं रहते, बल्कि उनको कई फायदे नजर आ रहे हैं। उनके माता पिता भी स्पोर्ट्स को गंभीरता से ले रहे हैं। देश को खेल जगत में इसका सीधा लाभ दिख रहा है। भारत आज देश में बहुत अच्छे रिकॉर्ड बना रहा है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए बन रहे स्पोर्ट हॉस्टल

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने मणिपुर में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी खोली है। मेरठ में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूपी में स्पोर्ट हॉस्टल बन रहे हैं। देश की व्यवस्थाएं राज्य स्तर तक दी जा रही हैं। जिससे युवा आगे बढ़े।

फिटनेस के साथ योग को भी जीवन में करें शामिल

हर खिलाड़ी जानता है कि फिट रहना बहुत जरूरी है। फिट इंडिया इसमें आप लोगों की बहुत मदद करता है। फिटनेस के साथ योग को भी अपने जीवन में शामिल करें। इसका फायदा आपको खेल में मिलेगा। हर खिलाड़ी के लिए पौष्टिक भोजन भी बहुत जरूरी होता है।

मोटा अनाज बहुत फायदेमंद होता है। इसको अपने डाइट चार्ट में जरूर शामिल करें। मुझे भरोसा है हमारे सभी युवा खिलाड़ी खेलों से मैदान पर भी सीखेंगे और जीवन में भी सीखेंगे। आपकी ये ऊर्जा देश की ऊर्जा बन जाएगी।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मिलेगा मौका

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से उन्हें एक मंच मिलेगा। राज्य के 58,000 ग्राम पचांयतों में खेल के मैदान बनाने का काम चल रहा है। जिनमें 34,000 ग्राम पंचायतों में अब तक खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित की गई है।

दुनिया मानती है भारत की ताकत- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि, पिछले 8 वर्षों में पूरे देश और पूरी दुनिया ने एक नए भारत का दर्शन किया है। दुनिया के सामने हर एक क्षेत्र में भारत ने अपनी ताकत का अहसास कराया है। आज दुनिया भी मानती है इस नए प्रक्षेप में भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता अर्जित कर चुका है।

18 से 28 जनवरी तक चलेगा खेल महाकुंभ

सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती के लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी 2021 करा रहे हैं। सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के पहले चरण का आयोजन 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2022 के बीच ब्लाकों में किया गया था।

खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का आयोजन जिले स्तर पर 18 जनवरी से 28 जनवरी तक किया गया है। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बास्केट बॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल महाकुंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

शहीद सत्‍यवान सिंह र्स्‍पोट्स स्‍टेडियम में हो रहा कार्यक्रम

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के मंच से खिलाड़ियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित किया। योगी ने कहा कि पिछले 8 सालों में पूरा देश और दुनिया एक नए भारत का गवाह बना। बदलते भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया। पूरा विश्व स्वीकार करता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही भारत ने दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल की।

बता दें, 18 जनवरी से 28 जनवरी तक शहीद सत्‍यवान सिंह र्स्‍पोट्स स्‍टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। शहर के 13 स्‍थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं। यहां भारी एवं हल्‍के वाहनों की पार्किंग होगी। कलेक्‍ट्रेट परिसर में वीआईपी के 4 पहिया वाहन खडे़ होंगे।

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है उद्देश्‍य

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा, सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्‍य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्‍हें उचित अवसर प्रदान करना है। जिससे उन्‍हें आगे बढ़ने का अवसर मिले। बताया कि ब्‍लाक स्‍तरीय खेल महाकुंभ में चयनित खिलाड़ी जिला स्‍तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में हिस्‍सा लेंगे। खेल महाकुंभ अपने उद्देश्‍य को पूरा करता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से खिलाड़ियों को लाने के लिए बसें लगाई गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811