Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के 6 प्रवेश द्वार, रामनगरी का चतुर्दिक विकास करा रही योगी सरकार

38

अयोध्या आने से पहले ही मन में श्रद्धा की नई तस्वीर बन जाएगी। आप जिस भी तरफ से यहां प्रवेश करेंगे, रामायणकालीन पात्रों के नाम के जरिये जेहन में रामायण की तस्वीर बन जाएगी। मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार अयोध्या (Ayodhya) की पौराणिकता को पुनः पदास्थापित कराने के लिए संकल्पित है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली, गोंडा, प्रयागराज, वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु रामायणकालीन पात्रों के नाम से बने मुख्य गेट से अयोध्या में प्रवेश पा सकेंगे। उन्हें मुख्य द्वार से ही रामायण की आस्था की अनुभूति हो जाएगी।

राम सी सुंदर होगी राम की नगरी

योगी सरकार रामनगरी को राम सी सुंदर व गौरवशाली बनाने को प्रतिबद्ध है। सभी आध्यात्मिक नगरी से यहां प्रवेश करने पर गौरव की अनुभूति होगी। राजधानी लखनऊ की ओर से अयोध्या में प्रवेश के समय श्रीराम द्वार से प्रवेश होगा। अयोध्या आने वाले हाइवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा है। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन पात्रों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे।

जिधर से भी आइये, रामायण से जुड़े द्वार से प्रवेश पाइए

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम अयोध्या विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर करा रहे हैं।

श्रीरामद्वार लखनऊ हाइवे, हनुमानद्वार गोरखपुर हाइवे, भरतद्वार (भरत कुंड के पास प्रयागराज हाइवे), वाराणसी से आने वालों के लिए जटायु द्वार, रायबरेली से आने वालों के लिए गरुण द्वार और गोंडा से अयोध्या आने के लिए लक्ष्मण द्वार की तरफ से प्रवेश होगा।अयोध्या आने वालों को प्राकृतिक माहौल मिले, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हाइवे के दोनों तरफ पार्किंग बनाई जाएगी। यहां टॉयलेट से लेकर पेयजल तक के इंतजाम होंगे।

श्रीराम द्वार व पार्किंग स्थल के लिए किसानों ने सौंपे कागजात

भगवान श्री रामनगरी अयोध्या में लखनऊ से प्रवेश करने के लिए श्रीराम प्रवेश द्वार तथा पार्किंग स्थल के लिए चिह्नित भूमि को अधिग्रहण करने की कार्रवाई तेज हो गई है। उपजिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता इसकी देखरेख कर रहे हैं। किसानों को मिलने वाले मुआवजे तथा अयोध्या धाम के विकास के बारे में अवगत कराते हुए स्वतः भूमि अधिग्रहण में सहयोग करने की अपील की। किसानों ने पर्यटन विभाग के नाम जमीन बैनामा किया। तहसीलदार पवन कमार गुप्ता ने बताया कि पार्किंग स्थल के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही सहमति के आधार पर किसानों की रजामंदी मिल जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811