Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हलाली पेयजल सप्लाई पाइपलाइन लीकेज, रोज फिक रहा है हजारों लीटर पानी

0 498

 

-भोपाल विदिशा हाइवे के सलामतपुर नहर पुलिया के पास हो रहा है लीकेज

नगरपालिका रायसेन संचालित करती है हलाली पेयजल योजना

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

रायसेन शहर में पानी के लिए जहां लोगों को आए दिन जद्दोजहद करना पड़ती है। वहीं नगर पालिका रायसेन द्वारा जल ही जीवन है पानी बचाओ जैसे बड़े-बड़े स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा खुद इस पर अमल नहीं किया जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण है रायसेन शहर में जल प्रदाय करने वाली हलाली परियोजना की पाइपलाइन  भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18  के सलामतपुर नहर की पुलिया के पास लंबे समय से लीकेज हो रहा है। रायसेन नगर पालिका की अनदेखी के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कई बार सलामतपुर के स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। और रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले भी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर गया था। जिसकी वजह से हलाली डेम से रायसेन शहर गई पानी की लाइन भी छतिग्रस्त हो गई थी। जिससे रायसेन शहर की जल प्रदाय सेवा दो से तीन दिन तक प्रभावित रही थी। इस क्षेत्र में आए दिन हलाली पाइन लाइन छतिग्रस्त होती रहती हैं। और ज़िम्मेदार अधिकारी कई दिनों तक इस और ध्यान नही देते हैं। जिसकी वजह से हज़ारों लीटर पानी अनावश्यक रूप से फिकता रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811