– साईंखेड़ा सर्वोदय बेयर हाउस एवं राजराजेश्वरी वेयर हाउस बीकलपुर केंद्र का औचक निरीक्षण
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
जिला खाद्य अधिकारी आर एम सिंह ने सिलवानी तहसील के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया ।सर्वोदय बेयर हाउस में समिति साईंखेड़ा एवं राजराजेश्वरी वेयर हाउस बीकलपुर केंद्र का औचक

निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर भुगतान संबंधित एवं खरीदी के मापदंडों के अनुरूप सभी चीजों को मापते हुए केंद्र दोनों केंद्रों की सराहना की और सभी किसानों को समय पर भुगतान एवं तोल के विषय में समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी किसान किसी प्रकार से परेशान ना हो। धान को निर्धारित मापदंड में खरीदी के निर्देश समिति को दिए।