Let’s travel together.
nagar parisad bareli

संतों की उपस्थिति में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ

0 81

स्व.राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

स्व.राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की स्मृति में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में रविवार को आरोन में जिला स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ किया गया। जिसका समापन पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को होगा। शुभारंभ अवसर पर राधौगढ़ विधासभा में निवासरत संत भुवनेश्वर पारासर जी, श्री दिवाकर पूरी जी, श्री राजनारायण जी महाराज जी, श्री राम सेवक जी शर्मा जी, नीतेश शर्मा जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल, भाजपा जिला

अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, कार्यक्रम संरक्षक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरेंद्र सिंह बंटी बना, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय देशमुख, मंडल अध्यक्ष गोविंद शर्मा सहित राधौगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में रात्रिकालीन टूर्नामेंट का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत पूजन अर्चन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर युवाओं को खेल से जोड़ने एवं मानव जीवन में खेल का महत्व बताया। तत्पश्चात दोनो टीमों को लाइन अप कराया गया और खेल का आरंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और संत समाज ने टॉस उछालकर

हेड टेल कराया और दोनो टीमों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा भी बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता उमा पटवा ने किया व आभार कार्यक्रम संयोजक हिरेंद्र सिंह बना द्वारा किया गया। इस मौके पर संजीव सोनी, राजवीर रघुवंशी, गुड्डा रघुवंशी, युवराज शर्म, नीलम धाकड़, लाखन धाकड़, महिंद्रा रघुवंशी, बंटी रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, प्रमोद सक्सेना, ब्रजेन्द्र राजपूत, आशु बना, ब्रजेश रघुवंशी, राजा कसेरा, रामप्रकाश पंडा पवन देवरी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811