Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दीवानगंज पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार, 24 देशी क्वार्टर ज़ब्त

0 117

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर क्षेत्र में ज़ोरों से अभियान चला रखा है। और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज़ी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केमखेड़ी में एक व्यक्ति झोले में शराब लिए खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस पहुंची। जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति हाथ में झोला लिए खड़ा था। और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा। झोले की तलाशी ली गई तो 24 क्वार्टर देसी शराब के मिले। शराब रखने के संबंध में कागजात मांगे जो नहीं होना बताया गया। आरोपी से शराब ज़ब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक सूरज वर्मा, आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक जितेंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811