Let’s travel together.

मारपीट करने वाले आरोपियो को एक-एक साल का सश्रम कारावास की सजा एवं जुर्माना

0 88

रायसेन। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रे्ट प्रथम श्रेणी, तहसील सिलवानी जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण 1. राजू अर्फ रज्जू आत्मरज वसंती आदिवासी उम्र 21 वर्ष 2. गुड्डू आत्मज शिवदास आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मदनपुर थाना सिलवानी जिला रायसेन म.प्र., को भा0द0स0 की धारा 323 सहपठित धारा 34 के अतंर्गत 3 माह का सश्रम कारावास की सजा एंव 100/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया जाएगा तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम पर 07 दिवस का साधारण कारावास पृथक से एवं भा0द0स0 की धारा 325 सहपठित धारा 34 में 01 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा एवं 300/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया जाएगा तथा व्यतिक्रम पर 15 दिवस का साधारण कारावास पृथक से भुगताया जायेगा ।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील सिलवानी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना के अनुसार 16सितम्बर16 को रात्रि करीब 10 बजे जब फरियादी गजराजसिंह गांव के सरकारी स्कूरल के पास खडा़ था वहीं पर गांव के लड़के बाटियां बना रहे थे। अभियुक्तगण छोटू उर्फ अंगद, गुड्डू, रज्जू तीनों उसके पास आये और रात्रि में गणेश विर्सजन में जा रहे दोनों के ट्रेक्टर की आपस में आगे पीछे करने की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे और उसने गाली देने से मना किया तो अभियुक्त गण ने हाथ में रखे डण्डोंं से उसके साथ मारपीट की जिससे उसे बायें हाथ की कलायी, बायें पैर की जांघ में मारा जिससे उसे कमर में चोट आयी एवं तत्पश्चात अभियुक्तगण जाते-जाते बोले कि रिपोर्ट लेखबद्ध की तो जान से खत्म कर देगें। इसके पश्चा्त् फरियादी द्वारा घटना की रिपोर्ट की तो थाना सिलवानी के अपराध क्रमांक 321/2016 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखवद्ध की गई एवं फरियादी एवं आहत की मेडीकल परीक्षण कराया गया एवं विवेचना के दौरान घटना स्थवल का नक्शा मौका तैयार किया गया लाठी जप्ता कर जप्ती पंचनामा बनाया गया। साक्षियों के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किये गये अभियुक्तगण को सूचना देने के उपरांत वि‍वेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपंरात आरोपीगणों को दोषसिद्ध किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811