Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण

0 46

वर्ष का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण तथा कार्तिक पूर्णिमा को

त्रियोदशी 23 अक्तूबर की शाम 6 बजाकर 03 मिनट तक होने के कारण धनतेरस का पूजन 23 अक्तूबर को ही किया जाएगा। जबकि, कार्तिक कृष्ण अमावस्या को वर्ष का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण तथा कार्तिक पूर्णिमा को अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। इन दोनों ग्रहण का दर्शन व प्रभाव भारत में होगा। दीपावली के अगले दिन 25 अक्तूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र व तुला राशि में लगेगा।

इस बार दीपावली को लेकर अभी तक लोगों में संशय बना हुआ है परंतु पंडितों के अनुसार, दीवाली 24 अक्तूबर की मनाई जाएगी। 23 अक्तूबर को त्रियोदशी शाम के 6 बजकर 03 मिनट तक है। जिसके चलते धनतेरस की पूजा और छोटी दीवाली 23 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। 23 अक्तूबर की शाम को 6.03 बजे से चतुर्दशी आ रही है, जिस कारण शाम 24 की शाम को अमावस्या आ जाएगी। इस लिए 24 अक्तूबर की रात को अमावस्या की रात हैं, जिस लिए 24 को ही दीवाली मनाई जाएगी।

25 अक्तूबर को होगा सूर्य ग्रहण

25 अक्तूबर को अमावस्या हैं और सूर्य ग्रहण हैं। इसलिए यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व आरंभ सुबह 6: 03 बजे शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म में ग्रहण का खास महत्व है।

ग्रहण के दौरान गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है। ग्रहण से देश, प्रदेश के साथ आमजन भी प्रभावित होंगे। गर्भवती महिला और रोगी को छोडकर किसी को भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए जबकि गर्भवती को चाकू नहीं चलाना चाहिए। शयन आदि से बचकर पल्लू में गेरु रखे, ईश्वर की पूजा करे। भारद्वाज पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.23 बजे से आरंभ होकर 6.19 बजे तक रहेगा। वहीं दूसरे पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.42 बजे से 5.08 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को खंडग्रास के रुप में दिखाई देगा, दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर शाम को 6 बजकर 19 मिनट रहेगा। पूर्वकाल रहेगा 3 घंटे 40 मिनट

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि समेत अन्य कार्यो में सफलता मिलेगी। वहीं चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन, कर्क, कुंभ राशि वालों पर पड़ेगा। शेष राशि वालों को हानि, स्त्री पीड़ा, व्यथा आदि परेशानी का सामना करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811