Let’s travel together.

कुल्हाड़ियां गांव में 4 दिन से नही है लाइट, बच्चे लालटेन की रोशनी में पड़ने को मजबूर

0 135

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुल्हाड़ियां गांव में 4 दिन से नहीं ही लाइट नही है। जिससे ग्रामीणों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्राम कुल्हाड़ीया के ग्रामीण सुकून की नींद पूरी नहीं कर पा रहै हैं। वहीं बच्चे लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे है। कुल्हाड़ियां गांव में बिजली की समस्या हर समय बनी रहती है। अभी कुछ दिन पहले ही ट्रांसफार्मर रखा गया था। लेकिन यह बिजली ट्रांसफार्मर लगभग 6 से 7 दिन में फिर जल गया। स्थानीय ग्रामीण भगवान सिंह, दौलतराम, मुकेश अहिरवार, सलमान मंसूर और लियाकत शेख ने बताया कि लगभग 4 दिन से ग्राम कुल्हाड़ियां में बिजली नहीं है। और अभी यह भी नही पता कि कितने दिन और परेशानी उठाना पड़ेगी। यहां ग्राम कुल्हाड़ियां में बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है। बिजली 10 मिनिट के लिए आती है और घंटो गुल रहती है। ऐसे में ग्रामीणों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। लेकिन फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811