रायसेन (सागर रोड, ग्राम पठारी)
रायसेन शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई, मारपीट व बोलेरो वाहन मे तोड़फोड़ का मामला आया सामने,,,
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
रायसेन। सागर रोड स्थित ग्राम पठारी में दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन शराब ठेकेदार के लोगों द्वारा नकतरा शराब ठेकेदार के बोलेरो वाहन को ग्राम पठारी मे घेरकर तोड़फोड़ की गई और मारपीट भी की गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रायसेन शराब ठेकेदार कंपनी “माँ माइनस” से जुड़े 20-25 लोग 5-7 चार पहिया वाहनों में क्षेत्र में दबिश देते हुए घूम रहे थे । इसी दौरान उन्होंने नकतरा ठेकेदार की एक बोलेरो गाड़ी को ग्राम पठारी मे रोककर हमला कर दिया। घटना में वाहन को नुकसान पहुंचाया गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
यह पूरी घटना रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है किरायसेन शराब ठेकेदार कंपनी के आदमी दहशत फैलाने मारपीट कर रहे हैं ।रायसेन कोतवाली क्षेत्र का है मामला..मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हे।एक अप्रैल से नए ठेके चालू हुए हे।