Let’s travel together.

अंकुश के मिलते ही खिल उठा मातापिता का चेहरा खमतराई से गुम बालक धरसीवां में मिला

0 44

सुरेंद्र जैन सांकरा निको/धरसीवां

मंदिर हसौद निवासी एक श्रमिक परिवार का बच्चा शनिवार की शाम अचानक अपने नानी घर खमतराई से लापता हो गया यह खबर मिलते ही उसके मातापिता के होश उड़ गए ओर वह अपने लाडले की खोज में लग गए उन्होंने खमतराई पुलिस को सूचना भी दी पुलिस को सूचना देने के दस मिनट बाद ही मातापिता को पुलिस से सूचना मिली एक बालक धरसीवां थाना में है नाम अंकुश बता रहा यह सुनते ही वह धरसीवा थाना पहुंचे और अपने लाडले को देखते ही मां की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े प्यार से बच्चे को मातापिता ने सीने से लगा लिया।
अंकुश के पिता कन्हैया ने बताया कि वह ड्यूटी से जैसे ही घर पहुंचे तो पता चला कि उनका बच्चा अंकुश अपनी नानी घर से कहीं चला गया मिल नहीं रहा अंकुश की मां श्रीमती दुर्गा साहू ने बताया कि अंकुश नानी घर रहकर स्कूल पढ़ाई करने जाता था लेकिन आज शाम लापता होने की खबर से उन्हें किसी अनहोनी का भय सताने लगा ओर वह खोजने निकले जब बच्चा कहीं नहीं मिला तो खमतराई थाना को सूचना दी सूचना के दस मिनट बाद ही खमतराई थाना से रिटर्न काल आया एक बालक धरसीवा थाना में है।

भटककर आ गया था धरसीवा
टी आई धरसीवां राजेंद्र दीवान ने बताया कि उक्त बालक खमतराई से भटककर धरसीवां पहुंच गया था यहां किसी सज्जन व्यक्ति की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे थाना में छोड़ा बच्चे से पूंछताछ में उसने खमतराई रहना ओर पिता का नाम कन्हैया बताया जिस पर तत्काल खमतराई थाना को सूचना भेजी गई ओर खमतराई थाना में बालक के गुम होने की सूचना पहुंची थी धरसीवां पुलिस की सूचना के बाद खमतराई पुलिस ने परिवार को सूचित किया ओर परिवार तत्काल धरसीवां थाना पहुंचा अपने बच्चे को देख मातापिता पहचाने ओर फिर बच्चा उनके सुपुर्द किया गया।
धन्यवाद खमतराई ओर धरसीवां पुलिस
अपने बच्चे को सकुशल देख प्रसन्न मां श्रीमती दुर्गा साहू व पिता कन्हैया साहू ने कहा कि हमारा बच्चा पुलिस की तत्परता से सकुशल मिल गया पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ     |     डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा के. बी. राइटर्स कलमकार सम्मान से सम्मानित     |     पुलिस मितान सम्मेलन में बोले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनुशासित जीवन से बिगड़ते नहीं बच्चे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811