मनोज बैरागी सरदारपुर धार
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की उपस्थिति में सरदारपुर तहसील की कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण में आयोजित की गई।
इस बैठक में नव नियुक्त सदस्यों को सम्मानित कर उनके आई,, डी, कार्ड प्रदान किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने प्रेरणा दायक उद्धबोधन में समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जन कल्याणकारी गतिविधियों एवं जन जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिए अपील की गई।
राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य ने संगठन के नियमावली की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश विधि प्रभारी भारद्वाज उपाध्याय ने अपने स्वागत भाषण में संगठन के कार्यों के बारे में विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का शुभारंभ वेद माता गायत्री की पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण एवं सरस्वती वंदना से किया गया ।
कार्यक्रम में धार जिला अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी धार जिला सचिव कैलाश चंद्र बघेल सरदारपुर तहसील अध्यक्ष सीता शर्मा एवं तहसील सचिव साधना उपाध्याय एवं राजोद नगर अध्यक्ष अनंता उपाध्याय आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्य संचालन इंदौर संभाग विधि प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा किया गया।