बिजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
गौहरगंज पुलिस द्वारा चार डीज़ल चौरी करने वालों को पकड़ा गया है। क्षेत्र में काफ़ी समय से बड़े वाहनों में डीज़ल चौरी की वरदातों को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा पवन चौहान, निवासी बीलखेड़ी की शिकायत पर मामला संज्ञान में लेकर जाँच शुरू की गई।
जाँच में सामने आया कि बीते मंगलवार को दौपहर 02 बजे अपने टेंकर को हाइवे स्थित पटेल ढाबे पर खड़ा किया गया था। टेंकर में से 200 लीटर डीज़ल चोरी किया जा चुका था। थाना गौहरगंज द्वारा मुखबिर की सूचना पर चार आरोपीयों परवेज़ मोहम्मद पिता नज़र मोहम्मद उम्र 40 वर्ष, जुनैद उर्फ़ मुज्जू खान पिता रईस खान उम्र 21 वर्ष, अख्तर खान पिता शरीफ खान उम्र 37 वर्ष, नफीस खान पिता अब्दुल रशीद उम्र 37 वर्ष को हिरासत में लिया गया। उक्त सभी आदतन अपराधी एवं गौहरगंज निवासी हैं।
पुलिस पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल किया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया मशरुका डीज़ल एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में गस्त के दौरान औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी विनोद परमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश ईवने, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत, आरक्षक नीरज धुर्वे, आरक्षक अंकित तिवारी एवं सैनिक बैनी प्रसाद गुप्ता का सरहानीय कार्य रहा। गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर डीज़ल चोरी की गुथ्थी सुलझा ली।