Let’s travel together.

घने कोहरे की चादर में लिपटा हाईवे-18, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता ,वाहन चालकों ने दिन में भी जलाई हेडलाइट

0 16

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर  और घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। सुबह और देर रात के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सावधानी से सफर करना पड़ा। हाईवे पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने बताया कि अचानक सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे के अंधे मोड़ों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि कोहरे के दौरान हादसों को रोका जा सके। बता दे कि क्षेत्र में पिछले सप्ताह में दो दिन देर रातमावट गिरी थी जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने से ठंड में और इजाफा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इतिहास और प्रकृति का संगम: गढ़ाकोटा आज भी समेटे है शाही विरासत     |     धरसींवा अस्पताल में अप्रैल से मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा : अनुज शर्मा     |     होटल ढाबा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन     |     श्री हिंदू उत्सव समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने रवि खत्री,नगर में निकला जुलूस     |     केंद्रीय जेल में विधान प्रारंभ     |     घने कोहरे की चादर में लिपटा हाईवे-18, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता ,वाहन चालकों ने दिन में भी जलाई हेडलाइट     |     शिवपुराण कथा से पूर्व भव्य शोभा यात्रा     |     पठरिया धाम में श्री विष्णु महायज्ञ की 10 फरवरी को होगी पूर्णाहुति     |     गैरतगंज: सड़क चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार का ‘घोल’, नाली निर्माण में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियाँ     |     खंडवा ओंकारेश्वर में आस्था शर्मसार खुलेआम बिक रही शराब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811