मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज,अंबाडी और सेमरा तक 3.5 किलोमीटर रोड पर नए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा रोड पर कराया गया डामरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क कई स्थानों पर तड़क चुकी है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम घटिया सामग्री से किया गया था, जिसके कारण कम समय में ही सड़क खराब हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आरसीसी रोड पर बने गड्ढों को भरे बिना ही ठेकेदार चला गया। जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द सड़क की सही तरीके से मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू करने की अपील की है।
जबकि दीवानगंज अंबाडी और सेमरा में जहां पर रहवासी जगह है वहां पर 15, साल पहले आरसीसी रोड का निर्माण हुआ था उस जगह ठेकेदार ने कुछ भी नहीं किया है। आरसीसी रोड बच्चे कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिनमें हमेशा पानी भरा रहता है। मोनू साहू ,सतीश साहू ,संजय साहू, वीरेंद्र मीणा, परशुराम विश्वकर्मा, मुकेश साहू, मुकेश अहिरवार, रवि कुशवाह, रंजन मालवीय आदि ग्रामीणों ने मांग रखी की डबल से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक रोड बनाया जाए। ताकि तीन गांवों के ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिल सके।