विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
अज्ञात चोर ने नगर के गौहरगंज मार्ग स्थित ग्लोबल स्कूल में प्रिंसिप व फीस काउंटर कक्षा में पीछे से खिड़की के रास्ते घुसकर चोरी को अंजाम दिया। चौरी में करीब 30 हजार रुपए नगद और 31 हजार रुपए की चांदी की मूर्ति एवं अन्य सामग्री ले गए ।इसके पूर्व विगत 1 माह में अज्ञात चोर बंसल कॉलेज, राज हाईट स्कूल, मंगलम स्कूल को भी अपना निशाना बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक करीब 3 लाख की चोरी हो चुकी हे।
टीआई भरत प्रताप से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ग्लोबल स्कूल के पीछे से घुसकर प्राचार्य कक्ष एवं फीस काउंटर की खिड़की से चोर अंदर घुसे और करीब 1 घंटे तक उक्त स्थान की छानबीन करते रहे, जिसमें उन्हें 61000 मूल की नगद एवं सामग्री चुरा ले गए ल। घटना की जानकारी लगने पर तुरंत सुबह भारत प्रताप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कि साथ डॉग स्कॉट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया और इसके आधार पर जांच प्रारंभ की गई।
प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामला को जांच में लिया । इस तरह की घटना के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई ओर अलग अलग टीम बनाकर जांच में जुट गई हे।