श्री कृष्ण सुदामा चरित्र की करुणामयी कथा को सुनकर भाव विभोर हुए हजारों श्रद्धालु
दद्दाहरो में कछु बोलकर जारओ ओको पूरो ध्यान राखियो,,बोले विपिन बिहारी महाराज
सी एल गौर रायसेन
अवंतिका कॉलोनी में श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव जन कल्याण समिति के तत्वाधान में भगत एक फरवरी से प्रारंभ हुई प्रख्यात कथावाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा का समापन 7 फरवरी शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा के साथ पूजा अर्चना एवं भागवत जी की महा आरती के साथ समापन हुआ।

कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार से भगवान श्री कृष्णा और सुदामा के बीच अंतरात्मा का जो प्रेम था और सुदामा जी की श्री कृष्ण के प्रति जो प्रेम और श्रद्धा थी उसकी आज के समय में मिलना मुश्किल है । उन्होंने कहा कि समाज में कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं होता सभी भगवान के बनाए हुए हैं यह मानव जीवन मुश्किल से मिला है हमें एक दूसरे की मदद करना चाहिए कभी कोई बुराई या लड़ाई भी हो जाए तो हमें माफी मांग लेना चाहिए क्योंकि माफी मांगने वाला भी बड़ा होता है और अगर गलती करके आपने घर के किसी सदस्य या पड़ोसी या बाजार में व्यक्ति से माफी नहीं मांगी और सीधे भगवान के मंदिर में भी गए तो वह भी आपको माफ नहीं करेंगे, भैया हरो मेरो आपसे कहबो है कि आप अपने घर में एकता बनाकर रहो और भगवान का भजन कीर्तन और भोजन भी एक साथ बैठकर करो इसमें ही भलाई है। नहीं तो आज के दौर में भाई-भाई का दुश्मन हो रहा है और अपनों से बड़ों को नहीं समझ रहा है यह सबसे बड़ी भूल है, जितने भी मेरी कथा को सुन रहे हो बड़े ध्यान से सुनियो दादाहरो मैं जो कछु बात कर रहो हूं ओको ध्यान रखियो, इस प्रकार से महाराज श्री ने अपनी ठेठ भाषा बुंदेलखंडी में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए समझाया। इस दौरान उन्होंने मधुर भजन गया कि तेरा जीवन है अनमोल, तू राधे राधे बोल, अंतरमन के पट खोल, इस भजन पर श्रद्धालु झूम के लिए मजबूर हो गए भागवत कथा के अंत में महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं से कहा कि हर घर में भजन कीर्तन पूजन भजन होना चाहिए जिससे मानव जीवन का कल्याण हो सके, महाराज श्री ने कहा कि अगर अपने परिवार सुधार लिया तो आपके सभी बार सही रहेंगे, क्योंकि परिवार में एकता होना बहुत जरूरी है, हो सके तो सभी परिवारजन एक साथ बैठकर भोजन करें और छोटों को हमेशा बड़ों की इज्जत करना चाहिए इस प्रकार से महाराज श्री ने भागवत कथा के आखिरी दिवस कई मार में प्रसंग की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को बहुत सी बातें बताई जिनका अनुसरण कर मानव अपना और समाज का भी कल्याण कर सकता है।

श्रीमद् भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन सहित कई धर्म प्रेमियों ने महाराज श्री की गौशाला के लिए दान में राशि देकर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर भागवत कथा में हजारों की तादात में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे थे, कथा के आखिर में महाराज श्री ने बहुत ही मधुर भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया, महाराज श्री ने भजन गाया कि कोयलिया बोले रे अमुआ की डार अपनों कोई नहीं है रे, शिवाय राम रघुरईया अपनों कोई नहीं है रे। इस भजन पर पूरे पंडाल श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।भागवत कथा के समापन पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीयो ने सभी धर्म प्रेमियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।