मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में हर साल बिजली स्पार्किंग के कारण कई किसानों की फसलों में आग लग जाती है जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों की फसलों को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने सुबह 11बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। ताकि किसानों की फ़सले सुरक्षित रहे।
बता दें कि इस समय गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। जगह-जगह आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बेरखेड़ी चौराहे, बालमपुर, कचनारिया, लंबाखेड़ा, सत्ती बांसिया ,पिपरई, मुनार ,खोह ,सायर,बामोर ,हिनोतिया ,भंवर खेड़ी ,जमुनिया ,निनोद ,बरजोर पुर, नरखेड़ा, सरार, गिदगड ,मुस्काबाद, सहित 40 गांवों की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 6 घंटा बंद रहेगी। ताकि किसानों की फसलों को बिजली से कोई नुकसान ना हो। यह कटौती तब तक जारी रहेगी तब तक किसानों कि फसलें पूर्ण रूप से न कट जाए।