Let’s travel together.

प्रधानमंत्री कॉलेज शिवपुरी में मनाया गया गणित दिवस

0 273

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय गणित दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रदीप भार्गव प्राध्यापक गणित ,शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी शामिल हुए। व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ प्रदीप भार्गव ने बताया कि भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय गणित दिवस मनाया जाता है उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में प्रतिभा है तो रामानुजन की तरह ही उसकी सहायता करने और दिशा देने वाले लोग स्वत ही मिल जाते हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह भी किसी एक दिशा में अनवरत प्रयास कर उस विषय के शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ शंकर सुमन भदोरिया जी ने कियाl कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए गणित विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम अंजली यादव बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय बलविंदर नरवरिया एवं बीएससी प्रथम वर्ष , तृतीय नीतू कुशवाह बीएससी प्रथम वर्ष रही उक्त तीनों छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया lकार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव जन भागीदारी अध्यक्ष श्री अमित भार्गव , कार्यक्रम के संयोजक गणित के विभाग अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शाक्य, डॉ.अरविंद शर्मा, डॉ हरीश अंब ,डॉ जितेंद्र गौतम तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811